Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

रायपुर।  जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज मेडिकल ऑफिसर्स डॉ. महावीर सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र भाटागांव, टेकनीशियन लबोरर्टी निथिलेश धीवर ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 धरसीवां, एमपीडब्ल्यू अश्वनी कुमार साहू ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कोसारी आरंग, शिक्षक बिंदा साहू ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कोरासी आरंग, लेक्चरर रमा जांगड़ा ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ऊपरवारा, शिक्षक गिरीश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र सारागांव धरसीवां के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन केक काटकर तथा फल और पौष्टिक आहार वितरित कर मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button