Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking newsछत्तीसगढ़

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह ने दिया इस्तीफा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे में कारण का उल्लेख नहीं किया है। उनके इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि वे राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी कर रहे थे।

रणवीर सिंह पिछले 2 सालों से अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष मजबूती से रखा और कई अहम मामलों में अपनी भूमिका निभाई। इस्तीफे में किसी भी प्रकार के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। इस्तीफे को सरकार ने स्वीकार किया है या नहीं, इस पर अभी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल महाधिवक्ता कार्यालय और राज्य सरकार ने कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। जल्द ही इस मामले को लेकर स्थिति साफ होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button