Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सख्ती: तिल्दा–खरोरा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 124 पाव देशी मदिरा जब्त

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान तिल्दा–खरोरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

आबकारी टीम ने ग्राम सरारीडीह, थाना तिल्दा में छापा मारकर एक महिला आरोपी के घर से 76 पाव देशी शराब बरामद की। वहीं ग्राम देवगांव, थाना खरोरा में एक अन्य आरोपी के घर से 48 पाव देशी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 22.32 बल्क लीटर देशी मदिरा पकड़ी गई। साथ ही दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ड्राई डे के दौरान शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए आबकारी टीम तिल्दा, खरोरा और आसपास के अन्य गांवों में लगातार गश्त में रही। पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा एवं सिल्विया सुमन के द्वारा की गई, जिसमें आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का भी विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button