Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़

लिव इन पार्टनर ने की थी प्रेमिका की हत्या, महिला ने मारा झापड़, तो गुस्साये प्रेमी ने ले ली जान, तीन गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई के चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज की नाली में 13 दिसंबर को बंद बोरी में मिले महिला के शव मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतिका की पहचान पुलिस ने कोसानगर निवासी आरती बंजारे के रूप में की थी। महिला को उसके ही बॉयफ्रेंड ने मौत के घाट उतारा था और अपने दोस्तों का सहारा लेकर शव को नाली में फेंका था।

4-5 महीनों से लीव इन में रह रही थी मृतिका

पुलिस ने बताया कि मृतिका 4-5 महीनों से कोसानगर निवासी तुलाराम बंजारे के साथ लीव इन में रह रही थी। मृतिका शराब की आदि थी और वह पहले अन्य दो लोगों से कर शादी चुकी थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। 5 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तुलाराम और आरती ने एक साथ बैठकर शराब पिया और फिर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर तुलाराम ने आरती का सिर दीवाल में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाश काे ठिकाना लगाने दोस्तों का लिया था सहारा

आरोपी तुलाराम ने घटना की रात महिला की नाइटी को निकालकर बोरी में महिला के शव को भरकर ठिकाने लगाने अपने दोस्त शक्ति भोयर और गोवर्धन बंजारे का सहारा लिया। दोनों को रात में बुलाकर शक्ति के ऑटो से शव को ले जाकर अंडर ब्रिज की नाली मे फेंक दिया था। 5 दिनों बाद पुलिस ने इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाई। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button