Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, आदेश जारी…

रायपुर। रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद यह बदलाव किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। वहीं प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर), राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा और सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर बनाया गया है।

इसी तरह ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा, राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर और गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

देखिये आदेश की कॉपी-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button