Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

भनपुरी अग्निकांड में प्रशासन के प्रयासों की सराहना, फेडरेशन अध्यक्ष शंकर बजाज ने कलेक्टर को सौंपा आभार पत्र

रायपुर। भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई भीषण आगजनी की घटना के दौरान प्रशासन के आग बुझाने में मिली सफलता और बड़ी दुर्धटना से होने से रोकने के लिए छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने सराहना की है। फेडरेशन के अध्यक्ष शंकर बजाज ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से आज उनसे मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया । साथ ही आभार पत्र भी दिया।

फेडरेशन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की गंभीर घटना के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं समय देकर जिस तत्परता, संवेदनशीलता और कुशल नेतृत्व के साथ पूरी स्थिति को संभाला, वह सराहनीय है।

फेडरेशन ने कहा है कि पूरी रात शासन-प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड एवं सभी संबंधित टीमों के अथक प्रयासों से एक बड़ा हादसा टल गया। संकट की स्थिति में प्रशासन का समर्पण और मुस्तैदी उद्योग जगत के लिए भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शंकर बजाज ने समस्त औद्योगिक परिवार की ओर से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं पूरी प्रशासनिक टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिसं नगर निगम और अग्निशमन दल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संस्था के शंकर बजाज, राजू कापसे, प्रवीण शर्मा, दिनेश कुमार महेश्वरी, दिलीप पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button