Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि CM साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह आज गृहग्राम बगिया जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 3 बजे रायपुर हेलीपैड से बगिया के लिए होंगे रवाना और बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

अपने दौरे से पहले उन्होंने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button