Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष, महिलाओं के अधिकारों तथा आम जनता के हक की आवाज बुलंद करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिला नेत्रियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की आधी आबादी यानी महिलाओं की अपेक्षाओं, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा में महिला कांग्रेस की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा हुई। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करने तथा उनकी आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर दिया जाएगा श्रद्धांजलि

महिला कांग्रेस की ओर से 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम में भाग लेने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचकर उनके श्रद्धांजलि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और देश के प्रति उनके योगदान एवं बलिदान को नमन करेंगी।

1 नवंबर को दिल्ली चलो, रामलीला मैदान चलो

महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ये पदाधिकारी रहीं उपस्थित

बैठक में प्रीति उपाध्याय, नेशनल कोऑर्डिनेटर गंगा यादव; दीप्ति दुबे, पूर्व महापौर प्रत्याशी अंजुमन ठेबर, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. करुणा कुर्रे, पीसीसी संयुक्त महासचिव सबा अली, नेशनल ऑब्जर्वर संगीता दुबे, पीसीसी सचिव, प्रगति बाजपेयी, हजरुन खान बानो, पूनम यादव, अंजना भट्टाचार्य, अनुसूइया राय, प्रमिला सोनवानी, भुवनेश्वरी डहेरिया, पुष्पलता वैष्णव, विंदुरानी प्रसाद, कल्पना सागर, शिल्पी तिवारी, अपर्णा फ्रांसिस और डिंपल खान सहित प्रदेश की अनेक महिला कांग्रेस पदाधिकारी, नेत्रियां एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

बैठक के अंत में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। महिला कांग्रेस ने कहा कि वह एकजुट होकर जनता की आवाज बनेगी और हर अन्याय के खिलाफ खड़ी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button