Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

132 किलो गांजा के साथ दो तस्कर अरेस्ट: इनोवा कार से कर रहे थे तस्करी, 81.20 लाख का माल जब्त

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस और ANTF की टीम द्वारा गांजा की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक इनोवा कार से 66 लाख का गांजा बरामद किया है और दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

यह पूरा मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजे से भरी एक इनोवा कार ओडिशा की ओर से आ रही है, जिसके बाद टीम ने नाकाबंदी कर इनोवा कार क्रमांक MH 04 GM 8841 को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 132 किलो गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से महाराष्ट्र तक कर रहे थे तस्करी

इसके साथ ही पुलिस ने गणेश बाजे पिता रामदास बाजे (42), निवासी पिपलवंडी, जिला पुणे, महाराष्ट्र और विपुल पिता रामचंद्र भालेराव (36), निवासी कलंब, जिला पुणे, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ओड़िशा के तुमुड़ीबंध (कंधमाल) से यह गांजा लेकर पुणे (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे।

आरोपियों के कब्जे से 81.20 लाख का माल जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की है। वहीं दोनों आरोपियों के कब्जे से गांजा, इनोवा कार और 2 मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानिक कीमत 81,20,000 रूपये आंकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button