Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

दही हांडी उत्सव के लिए रायपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा

रायपुर। गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में 5 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। आयोजन में भजन संध्या की प्रस्तुति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा शुक्रवार को रायपुर पहुंच गए हैं।

लखबीर सिंह लक्खा के रायपुर पहुंचने के साथ ही आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और भजन प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। वे 5 सितंबर को आयोजित होने वाले भव्य दही हांडी उत्सव में अपनी लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति के अनुसार इस बार कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया गया है। दही हांडी उत्सव में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीसयुक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्रसिद्ध गायक B Praak और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

आयोजन समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि 5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में होने वाले इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। धार्मिक उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दही हांडी प्रतियोगिताओं के संगम के बीच शहरवासियों को भव्य कार्यक्रम देखने को मिलेगा।

स्वागत के दौरान प्रकाश माहेश्वरी ,पुष्पेंद्र उपाध्याय आजाद गुर्जर ,संजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, वंश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button