Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में रायपुर, आरंग, अभनपुर एवं तिल्दा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन एवं अभिलेख सुधार के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने को कहा। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री एवं मोबाइल प्रविष्टि की प्रगति की भी समीक्षा की और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button