Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एनुअल एप्रेसल रिपोर्ट लिखने की तय हुई समय सीमा…

रायपुर। राज्य के शासकीय सेवकों की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) लिखे जाने हेतु समय-सीमा निर्धारित किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तमाम विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों, कलेक्टर्स को पत्र जारी किया गया है.

पत्र में वर्ष 2025-26 के अवधि के लिए निर्धारित समयावधि में वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) नहीं लिखा जा सका है, उन शासकीय सेवकों का प्रतिवेदन नए प्रपत्र में ऑनलाईन/ऑफलाईन मोड में निर्धारित समय सीमा में लिखा जाना सुनिश्चित करने कहा गया है.

इसके लिए मौजूदा वर्ष के लिए स्वः मूल्यांकन के लिए 15 मई, 2026 की बजाए 31 अगस्त, 2026, प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन 15 जून, 2026 की बजाए 30 सितंबर, 2026, समीक्षक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन के लिए 15 जुलाई, 2026 की बजाए 30 अक्टूबर, 2026 और स्वीकार करने वाला अधिकारी द्वारा मूल्यांकन की अवधि 16 अगस्त 2026 की बजाए 30 नवंबर 2026 तय की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button