Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

गोबरा नवापारा में ग्रीन आर्मी का वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी टीम नवापारा, रायपुर द्वारा गुरुवार को वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों और विद्यालय परिसरों में पौधारोपण कर लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रीन आर्मी टीम नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका तिवारी ने पौधारोपण कर किया। वहीं ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने भी पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल शुरुआत है, वास्तविक जिम्मेदारी लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

श्रीमती रेणुका तिवारी ने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं हैं, बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और जल संकट जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण

अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरा नवापारा सहित अन्य निर्धारित विद्यालय परिसरों में भी वृहद पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बुद्धेश्वर वर्मा एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान जल संरक्षण, वृक्ष संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी दिया गया।

श्री गोपाल गौशाला की भी रही सहभागिता

अभियान में श्री गोपाल गौशाला का विशेष सहयोग रहा। गौशाला अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, सचिव राजू काबरा, सहसचिव रूपेंद्र चंद्राकर, डॉक्टर टीकम वर्मा, सदस्य रवि शंकर साहू, बृजीलाल साहू, मैनेजर सुंदर सिंह ठाकुर, पवन यादव एवं लिकेश सोनकर सहित गौभक्तों और पर्यावरण प्रेमियों ने अभियान में सहभागिता की।

कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में नीलू अवधिया, ब्राह्मणपारा जोन अध्यक्ष, डॉ. राधिका यादव, स्टेट कोऑर्डिनेटर, श्रीमती शिमा सिंघ, सेजबहार रायपुर टीम सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

गोबरा नवापारा टीम से संजू वर्मा, अंजू अग्रवाल, गोपेश्वरी साहू, दुर्गेश सोनी, रंजीता साहू, पिंकी दिनेश देवांगन, शंकर यादव, राम कुमार सोनसर, मीरा साहू, डिलन कावले, संगीता साहू, मंजू साहू, ममता साहू, वर्षा मिश्रा, संतोष प्रकृति, तिलिसमा मिथलेश साहू, वंदना साहू, देवकी साहू, रत्ना साहू और सारिका अजय सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

अभियान के समापन पर ग्रीन आर्मी टीम ने सभी सहयोगियों, विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, गौभक्तों और पर्यावरण प्रेमियों के प्रति आभार जताया। टीम ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन “वृक्ष लगाएं–पर्यावरण बचाएं, जल बचाएं–जीवन बचाएं” और “Save Trees • Save Water • Save Earth” के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button