Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव

जगदलपुर। बस्तर की करीब 800 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल तेज हो गई है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बस्तर दशहरा के दूरदर्शन और आकाशवाणी से विशेष प्रसारण की मांग रखी।

सांसद महेश कश्यप ने बस्तर दशहरा की परंपरा, जनजातीय संस्कृति और बदलते बस्तर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का भी प्रस्ताव दिया। उनका कहना है कि बस्तर अब नक्सलवाद की पहचान से आगे बढ़कर शांति, विकास और समृद्ध संस्कृति की नई तस्वीर पेश कर रहा है।

जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना के लिए जताया आभार

वहीं जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना में कार्य शुरू होने की दिशा में हुई प्रगति के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। सांसद कश्यप के प्रस्ताव पर अश्विनी वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दूरदर्शन आकाशवाणी और डॉक्यूमेंट्री के जरिए बस्तर की संस्कृति और बदलते स्वरूप को राष्ट्रीय मंच मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button