Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन की योजनाएं 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर। जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष बचे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से आज कलेक्टर सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष बचे ग्रामों के सभी कार्य 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाएं। इसके लिए ग्रामवार समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत रायपुर जिले में कुल 521 योजनाएं स्वीकृत हुई थीं। इनमें से अब तक 334 नल जल योजनाएं पूर्ण कर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जा चुकी हैं।

शेष बची 187 योजनाओं को दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण किए जाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। सीईओ श्री विश्वरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि हर घर तक नल से जल की सुविधा समय पर पहुंच सके। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button