Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

धरसीवां में विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के जोरा स्थित श्री साईं मंदिर के पास रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के दौरान 26 जुलाई के कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कारगिल युद्ध के सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत देश का मस्तक विश्वभर में गर्व से ऊंचा हुआ है।

अनुज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, रक्षा क्षेत्र में बढ़ती क्षमता, अंतरिक्ष उपलब्धियों और देश के युवाओं की सफलताओं का उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि भारत आज विभिन्न क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता और संकल्प से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। धरसीवां विधानसभा क्षेत्र को भी विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से स्वदेशी को बढ़ावा देने, क्षेत्र के विकास में योगदान देने और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी तथा प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button