Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, NCD एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर दिए सख्त निर्देश, कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक। इसमें स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई. बैठक में सीईओ ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन की एक-एक कर समीक्षा की। सभी नोडल अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ स्वास्थ्य की एंट्री जननी पोर्टल में 7 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शत-प्रतिशत हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी मातृ एवं शिशु मृत्यु प्रकरणों का अनिवार्य रूप से ऑडिट किया जाए। BMO स्वयं जाकर प्रकरणों का अवलोकन करेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ANM द्वारा संयुक्त रूप से HRP महिलाओं के घरों का भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श देने के निर्देश दिए गए।

पूर्ण टीकाकरण का डाटा यू-विन पोर्टल से लिया जाएगा। शेष बचे हुए बच्चों एवं बैकलॉग को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में HPV Vaccination का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को कहा गया।

NCD पोर्टल में एंट्री की गति बढ़ाकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए निजी चिकित्सालयों का सहयोग लेने को कहा गया। NTCP के तहत स्कूलों में तंबाकू निषेध संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

आयुष्मान मेला, स्वास्थ्य शिविर एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की उपलब्धि पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पैकेज दरों की सूची का QR कोड बनाकर प्रदर्शित न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई और इसे तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button