Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बहुचर्चित घोटालों में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी, 17 जुलाई तक भेजे गए EOW रिमांड पर…

रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब, कस्टम मिलिंग और कोल लेवी घोटाला में आरोपी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. वकीलों की दलील सुनने के बाद विशेष न्यायधीश सुमित कपूर ने अग्रवाल को 17 जुलाई तक के लिए ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया है. बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि नियत अवधि तक पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू फिर से उन्हें कोर्ट में पेश करेगी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी एवं कस्टम मिलिंग घोटाले के मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को बुधवार को ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया था. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल कांग्रेस होने के साथ-साथय़ नान के अध्यक्ष भी रहे हैं. बहुचर्चित घोटालों में आरोपी बनाए जाने के बाद से वे बीते तीन सालों से फरार चल रहे थे. ईओडब्ल्यू के साथ-साथ ईडी भी उनकी तलाश कर रही थी.

बेटे से पूछताछ के बीच सामने आए रामगोपाल

बता दें कि कस्टम मिलिंग घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को समन जारी किया गया था. मंगलवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की थी. इसके बाद तीन साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल EOW पहुंचे, जिसे ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button