Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

पार्षद पुष्कर साहू की पहल पर जर्जर मकान ढहाया गया, भागीरथी स्कूल के सामने बनी थी दुर्घटना की आशंका, बच्चों की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता

रायपुर। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पुष्कर साहू की पहल पर नगर पालिका परिषद ने भागीरथी स्कूल के सामने वर्षों से जर्जर अवस्था में खड़े मकान को सुरक्षित रूप से ध्वस्त कर दिया। यह भवन कभी भी गिर सकता था जिससे प्रतिदिन विद्यालय आने जाने वाले बच्चों, अभिभावकों एवं राहगीरों की जान को गंभीर खतरा था।

जानकारी के अनुसार पार्षद पुष्कर साहू ने कुछ दिन पूर्व इस जर्जर भवन को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम सजीवन सोनवानी के मार्गदर्शन में नगर पालिका के अमले ने मौके पर पहुंचकर भवन को सुरक्षित तरीके से ढहाया।

भागीरथी स्कूल के ठीक सामने स्थित इस जर्जर मकान को लेकर स्थानीय नागरिक लंबे समय से चिंतित थे। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राओं का आवागमन होता है। ऐसे में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। पार्षद पुष्कर साहू द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाने और जनहित में कार्रवाई की मांग के बाद नगर पालिका ने त्वरित निर्णय लेते हुए भवन को हटाया।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने पार्षद पुष्कर साहू की सक्रियता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते हुई इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है तथा एक संभावित हादसा टल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button