Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

नकटी–सम्मानपुर में बुलडोजर से केवल मकान नहीं टूटे, इंसानियत भी मलबे में दब गई — आम आदमी पार्टी

रायपुर। रायपुर जिले के नकटी–सम्मानपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। 29 जून 2026 को जब आम आदमी पार्टी की ओर से सूरज उपाध्याय के नेतृत्व में नंदन सिंह, मिहिर कुर्मी, अनुषा जोसेफ़,स्वाति तिवारी, संजय गुप्ता,इमरान खान, विकास दास मानिकपुरी, विजय देवांगन, फारुख खान और प्रशांत यादव का प्रतिनिधि मंडल नकटी गांव ग्रामीणों से मिलने पहुंचा, तो वहां गरीबों के घरों का ढहाया गया मलबा देख कर हतप्रभ रह गया। आप नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे अमानवीय और मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं में से एक बताते हुए कहा कि बुलडोजर ने केवल गरीबों के मकान ही नहीं, बल्कि उनके सपनों, सम्मान और जीवन की उम्मीदों को भी मलबे में बदल दिया। कार्यवाही में लगभग 35 एकड़ ज़मीन पर बने 85 घरों को ध्वस्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों के पास नोटिस नहीं आया ऐसे भी कुछ लोगों का घर उजाड़ दिया गया है?

ग्रामीणों ने बताया कि 29 जून तड़के लगभग 4 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गरीब एवं मजदूर परिवारों के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। उनका कहना है कि किसी गरीब का घर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होता, बल्कि उसकी वर्षों की मेहनत, परिवार की उम्मीदें और बच्चों के भविष्य का आधार होता है।

विकास नहीं, गरीबों का विस्थापन होना चाहिए :

सरकार यदि इस भूमि का उपयोग किसी परियोजना के लिए करना चाहती थी तो सबसे पहले प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास, वैकल्पिक भूमि और उचित मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन परिवारों को वर्षों तक बिजली, पानी और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलीं तथा कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला, उन्हीं परिवारों को अचानक बेघर कर देना किस प्रकार का सुशासन है?

सभी प्रभावित परिवारों को मकान क्यों नहीं दिये गये :

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि सभी परिवारों को अब तक मकान नहीं दिये गये हैं। प्रशासन का दावा है कि सभी परिवारों को फ्लैट दिये गये हैं लेकिन सिर्फ 50 परिवारों को ही अब तक अस्थायी फ्लैट दिये गये हैं।

आप की प्रमुख मांगें:

  • सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए।
  • प्रत्येक परिवार को कम से कम 5000 वर्गफुट आवासीय भूमि आवंटित की जाए।
  • सभी विस्थापित परिवारों के लिए स्थायी आवास का निर्माण कराया जाए।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और जब तक सभी विस्थापित परिवारों को न्याय, सम्मान, पुनर्वास और उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी का लोकतांत्रिक संघर्ष सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button