Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट : चाय-मैगी का उठाया लुत्फ, सचिन पायलट और भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद, देखें तस्वीरें …

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। उसके बाद वे शिविर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए लेकिन इस बीच अचानक नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर रुके और चाय-मैगी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन में शामिल हुए और पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं से संवाद किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अभनपुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए।

मैगी पॉइंट पर रुका राहुल गांधी का काफिला

एयरपोर्ट जाते समय राहुल गांधी का काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुका। यहां उन्होंने चाय और मैगी का आनंद लिया। उनके इस अचानक रुकने से मौके पर मौजूद लोगों में उत्सुकता देखी गई और लोगों ने फोटो भी ली।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे। सभी नेताओं ने भी मैगी और चाय का स्वाद लिया।

देखिये वीडियो-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button