संजय अग्रवाल बनाए गए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री साय ने X पर पोस्ट कर दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग और स्वास्थ्य गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ योग आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
CM साय ने X पर पोस्ट कर दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा—
“संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में योग के विस्तार तथा जन-जागरूकता को नई दिशा मिलेगी और योगमय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा। आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।”
बता दें कि संजय अग्रवाल बिलासपुर के रामा वैली, हाईकोर्ट रोड क्षेत्र के निवासी हैं। वह इससे पहले भी छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। सरकार ने उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
देखें आदेश –





