Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने रायपुर में किया वृक्षारोपण, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

रायपुर। आज राजधानी प्रवास के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह अंबेडकर चौक पहुँचे एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता मित्रों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की। स्वच्छता कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में उनके समर्पण, परिश्रम और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित ऑक्सीजोन पहुंचे और सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात उन्होंने ऑक्सीजोन परिसर में उपस्थित महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button