छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए सविता राकेश दास वैष्णव ने दाखिल किया नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के प्रदेश स्तरीय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सविता राकेश दास वैष्णव ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। उनके समर्थकों ने उन्हें अनुभवी, शिक्षित और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन की अपील की है।
सविता राकेश दास वैष्णव सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.), बीपीएड (BPED), एलएलबी (LLB), मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा गाइडेंस एंड काउंसलिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं प्राप्त की हैं। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।
नामांकन के बाद जारी अपील में कहा गया है कि उनका उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना, संगठन को सक्रिय बनाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, महिला सशक्तिकरण, युवा मार्गदर्शन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के लिए कार्य करना है।
छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा का मतदान 14 जून 2026 (रविवार) को दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतदाताओं से मतदान में भाग लेने और मतदान के समय आधार कार्ड साथ लाने की अपील की गई है। साथ ही मतदाता पंजीयन के लिए आधार कार्ड की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है।
समर्थकों ने समाज के मतदाताओं से सविता राकेश दास वैष्णव के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है। चुनाव को लेकर वैष्णव समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।




