Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का चुनाव : विवेक सारस्वत चुने गए प्रदेश अध्यक्ष, गोपाल कृष्ण तावनिया महासचिव निर्वाचित

रायपुर। छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन दुर्ग में हुआ, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सीए, सीएमए एवं कर सलाहकारों की सहभागिता रही। अधिवेशन के बाद छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का चुनाव हुआ, जिसमें रायगढ़ के विवेक सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रायपुर से गोपाल कृष्ण तावनिया प्रदेश महासचिव चुने गए।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के केंद्रीय जीएसटी के तकनीकी सदस्य सतीश अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता मूलचंद जैन ने की। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता राजेश्वर राव ने की, जिसमें जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया। विशेषज्ञ वक्ता अधिवक्ता संजय शर्मा ने जीएसटी अधिनियम 2017 के प्रावधानों, निरीक्षण, तलाशी एवं जब्ती से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की।

अधिवेशन के उपरांत छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। मूलचंद जैन, सुरेश लाल, अशोक अग्रवाल एवं लढ्ढा ने चुनाव के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की, जिसमें वर्ष 2026-28 के लिए पदाधिकारी चुने गए।

ये हैं नवनिर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष – अधिवक्ता विवेक सारस्वत,

महासचिव – अधिवक्ता गोपाल कृष्ण तावनिया

उपाध्यक्ष – कमल किशोर साहू, राजेश दीवान, महेंद्र पंसारी

कोषाध्यक्ष – दुर्गा शंकर साहू

सहसचिव – सतीश अग्रवाल, सत्य प्रकाश मिश्रा

प्रचार सचिव – भरत अम्बवानी

अंकेक्षक – सीए अरविन्द चंद सुराना

छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल के महासचिव गोपाल कृष्ण तावनिया ने कहा, कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए अखिलेश मिश्रा, शिव सोनी एवं दुर्ग टैक्स बार एसोसिएशन धन्यवाद के पात्र हैं, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित एवं गरिमामय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button