Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर में आप का संगठन विस्तार, डॉ. विजय देवांगन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। आम आदमी पार्टी (आप) छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से रायपुर जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश और जिला अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद डॉ. विजय देवांगन को रायपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डॉ. विजय देवांगन लंबे समय से रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों, जनहित के कार्यों और पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद डॉ. विजय देवांगन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आम आदमी पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. विजय देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button