Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पद्मश्री दम्पति डॉ गोडबोले का किया सम्मान

रायपुर। पद्मश्री दम्पति डाक्टर रामचंद गोडबोले और सुनीता गोडबोले, से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मुलाकात की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने उनका शॉल, पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया। साथ ही शुभकामनाएं दी और कहा कि आप लोग हमारे प्रदेश के गौरव है।

गौरतलब है कि गत दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री दम्पति डॉ रामचंद गोडबोले और सुनीता गोडबोले पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर अपना संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। बस्तर के बारसूर जैसे दूरस्थ एवं दुर्गम वनांचल में रहकर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों तक निःशुल्क उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता और जनविश्वास का प्रकाश पहुँचाया। कुपोषण मुक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और ग्रामीण-जनजातीय समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना विकसित करने में उनका योगदान अत्यंत अनुकरणीय और प्रेरणादायी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button