छत्तीसगढ़
खाद-बीज की कमी को लेकर कांग्रेस ने किया सहकारी समिति का घेराव…

गरियाबंद। फिंगेश्वर में खाद-बीज की कमी, बिजली कटौती, पेंशन और आवास योजना सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व किसान सहकारी समिति का घेराव करने के साथ चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, महिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं.
कांग्रेस प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के साथ-साथ बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने और गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि गरीबों और किसानों का हक छीना जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.




