Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

महासम्मेलन में जुटेंगे प्रदेशभर के NHM कर्मचारी, स्वास्थ्य मंत्री से मिले संघ के पदाधिकारी, लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ ने 14 जून को रायपुर में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया है। यह ऐतिहासिक महासम्मेलन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 18 हजार एनएचएम कर्मचारियों की भागीदारी प्रस्तावित है।

महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी में संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सकारात्मक सहमति प्रदान की।

मुलाकात में मंत्री जायसवाल एवं संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में 14 जून को रायपुर में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति प्रस्तावित है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक एवं रायपुर महापौर को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई है।

संघ पदाधिकारियों के अनुसार यह महासम्मेलन एनएचएम कर्मचारियों की एकता, संगठन शक्ति एवं लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। मंत्री जायसवाल ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, महासचिव कौशलेस तिवारी, हेमंत सिन्हा, पुरन दास एवं बृज मोहन करोलिया मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button