Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

राजधानी में बिजली गुल और लो-वोल्टेज की समस्या, कांग्रेसियों ने घेरा CSEB दफ्तर, जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में बिजली गुल और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने आज गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर का घेराव किया। कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएसईबी के चीफ इंजीनियर ऑफिस में प्रदर्शन किया। इस दौरान CSEB मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

प्रदर्शन के दौरान बिजली बिल की बढ़ोतरी, लो-वोल्टेज और आए दिन लाइट बंद होने की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का भी फूटा गुस्सा फूटा। कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से गुढ़ियारी और रामनगर के कई घरों में बिजली बंद है। यहां के लोग बिजली ऑफिस में फोन लगाते हैं, लेकिन यहां के अधिकारी फोन नहीं उठाते। इससे आम जनता को बड़ी परेशानी होती है। पिछली बार भी हम बिजली ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन बिजली की समस्या अभी तक ठीक नहीं हुई है। एक बार फिर आज हम लोगों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर जल्द बिजली की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

अधिकारी बोले – समस्या का समाधान कर चुके हैं

सुबोध हरितवाल ने कहा कि मैं अपने बचपन से सुनते आ रहा हूं कि मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। जल्दी बिजली आ जाएगी, लेकिन 40-42 साल से यह समस्या बनी हुई है। आज तक बिजली बंद की समस्या ठीक नहीं हुई है। वहीं पूरे मामले में बिजली ऑफिस के अधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शन किया है। जहां-जहां लाइट की समस्या है हमारे अधिकारी वहां पहुंचकर लाइट को बना चुके हैं। आगे जो भी ऐसी स्थिति निर्मित होगी बिजली विभाग तत्परता से वहां पर काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button