Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

PM मोदी की अपील पर CM साय का बयान: कहा- सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, राहुल के बयान पर भी किया पलटवार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देशहित में ईंधन की बचत करें और अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा PM मोदी की अच्छी सलाह।

CM साय का सामने आया बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि पश्चिम एशिया में वार की स्थिति है। सभी देशों को असर हो रहा है। कोई देश अछूता नहीं रहेगा। पीएम मोदी ने अच्छी सलाह दी है। विदेश में हमारे देश का पैसा ना जाए, इसकी कोशिश हमें करनी चाहिए। सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का भी कम उपयोग करें।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि PM मोदी उपदेश नहीं बल्कि नाकामी के सबूत बता रहे हैं। इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नाकामी नहीं है अगर ऐसा है तो वे उपाय बताएं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए।

क्या है पूरा मामला ?

तेलंगाना में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय बड़े आर्थिक और सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है। मिडिल ईस्ट में पिछले दो महीनों से चल रहे युद्ध और Russia-Ukraine War के कारण वैश्विक बाजारों पर भारी दबाव बना हुआ है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

PM मोदी की देशवासियों से अपील

उन्होंने आगे कहा कि “मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें। हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष ध्यान देना होगा।” पीएम मोदी ने याद दिलाया कि कोरोना काल में देश ने “वर्क फ्रॉम होम”, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में फिर से इन विकल्पों को प्राथमिकता देना समय की मांग है।

ईंधन बचाने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में ईंधन की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा: “दुनिया भर में तेल बेहद महंगा हो चुका है। इसलिए हमें जरूरत के अनुसार ही ईंधन का इस्तेमाल करना चाहिए और अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button