स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज की 369वीं जयंती पर जिला स्तरीय ओबीसी समाज समन्वय बैठक 14 मई को

रायपुर। स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज जयंती की 369वीं जयंती के अवसर पर रायपुर जिला स्तरीय ओबीसी समाज संगठनात्मक समन्वय बैठक का आयोजन 14 मई 2026, गुरुवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम मां कर्मा धाम, संतोषी नगर, रायपुर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
बैठक की अध्यक्षता टिकेश्वर साहू, संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय प्रचारक एवं प्रदेशाध्यक्ष, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) संयोजन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में जिला नेतृत्व के रूप में नारायण साहू, लाल बहादुर यादव, डॉ. विजय देवांगन एवं किशोर सोनी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी का स्मरण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही रायपुर जिले में संगठन की कार्यकारिणी, कार्यकर्ताओं एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। अभनपुर, आरंग, धरसिंवा एवं तिल्दा ब्लॉकों में संगठन विस्तार, विभिन्न संगठनों के ओबीसी कार्यकर्ताओं के एकीकरण तथा संगठन के सात सूत्रीय उद्देश्यों पर विशेष चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने सभी आगंतुकों से पेन एवं डायरी साथ लाने तथा नियत समय पर उपस्थित होने की अपील की है। संपर्क सूत्र – 9009190075, 9617458433, 9755967634,




