Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

मिशन मोड पर कांग्रेस : सचिन पायलट ने कहा – सरकार की विदाई तय, घर-घर जाकर बताएंगे BJP की नाकामियां

रायपुर। राजधानी में प्रदेश कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में एक के बाद एक तीन बड़ी बैठकें ली। इस दौरान पायलट समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया।

कांग्रेस की बैठक पर सचिन पायलट ने कहा, आने वाले समय में सरकार को घेरने और राजनीतिक चुनौतियाें पर चर्चा हुई है। सरकार ने विशेष सत्र बुलाया था वह मात्र अपने पाखंड और झूठ को अमलीजामा पहनाने के लिए था, उसकी पोल खोलने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में हम घर-घर जाएंगे और बीजेपी की नाकामियों को बताएंगे। पायलट ने कहा, छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार का ढाई साल बचा है। इसके बाद बीजेपी सरकार की विदाई तय है। कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।

बूथ और ग्राम स्तर तक कमेटियों के गठन पर जोर

बैठकों में PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सचिन पायलट की पहली बैठक प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के साथ हुई। दूसरी बैठक में जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा हुई और तीसरी अंतिम बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक में विधायकों, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अलग-अलग चर्चा हुई, जिसमें संगठन विस्तार, बूथ और ग्राम स्तर तक कमेटियों के गठन और भाजपा के खिलाफ रणनीति पर फोकस किया गया।

महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही भाजपा

बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण रहा। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साफ कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन भाजपा इसे लागू करने में देरी कर रही है और भ्रम फैला रही है। कांग्रेस अब इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। वार्ड से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम चलाकर भाजपा के “दुष्प्रचार” को बेनकाब करने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस अब मिशन मोड में नजर आएगी। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button