Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: किरण सिंहदेव ने कहा- कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर, रामकुमार यादव का पलटवार- मोदी का युग दिखावे में ना चले जाए…

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र हुआ. सत्र के संपन्न होने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण पर अपनी-अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आजादी के बाद से 5 दशक तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, इस दौरान महिलाओं के लिए काम क्यों नहीं किया? बीजेपी ने संसद में बिल लाया तब समर्थन क्यों नहीं दिया? नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2029 में लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने वाला बिल है. संसद में बिल को ध्वस्त करने का काम कांग्रेस ने किया. कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहता है.

वहीं महिला आरक्षण पर कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है. लोकतंत्र में कांग्रेस ने देश की महिलाओं को पहली पंक्ति में रखा. कांग्रेस ने पहली महिला प्रधानमंत्री बनाने का काम किया. बीजेपी की मेन शाखा संघ है, जहां महिलाएं ही वर्जित हैं. बीजेपी महिलाओं की विरोधी है. कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे कर काम किया है. कांग्रेस ने कभी दिखावा करने का काम नहीं किया. यह कलयुग है, कहीं मोदी का युग दिखावे में ना चले जाए, यह आगाह करता हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button