Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

ED की जांच में बड़ा खुलासा : नक्सल प्रभावित इलाकों में हो रहा था विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल, बस्तर और धमतरी में खपाए गए 6.5 करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया है कि अमेरिकी एजेंसी की ओर से जारी करीब 6.5 करोड़ रुपये बस्तर और धमतरी जिले में खपाए गए।

यह खुलासा मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच के दौरान हुआ है। ED के मुताबिक, विदेशी बैंक डेबिट कार्ड के जरिए भारत में बड़ी मात्रा में कैश निकाला जा रहा था और इस पैसे का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों में किया जा रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए मीका मार्क नाम के व्यक्ति को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

देशभर में की गई थी छापेमारी

बता दें कि ED ने 18 और 19 अप्रैल को देशभर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। कई राज्यों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान जांच एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत हाथ लगे थे। जांच में यह मामला “The Timothy Initiative (TTI)” नामक संगठन और उससे जुड़े लोगों से संबंधित पाया गया। यह संगठन ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करता है।

कहां हुआ फंड का इस्तेमाल, जांच जारी

ED फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किन-किन गतिविधियों में किया गया और इसका अंतिम उद्देश्य क्या था। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button