Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासन की कार्रवाई, लाखों की ईंट, लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त

राजनांदगांव। जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने मौके से लाखों की ईंटें, लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त की।

कार्रवाई के दौरान जांच में सामने आया कि ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा बिना किसी वैध अनुमति और दस्तावेज के अवैध रूप से ईंट निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने लगभग 3 लाख 20 हजार पक्की ईंटें, 1 लाख 60 हजार कच्ची ईंटें, 70 ट्रॉली मिट्टी और 6 ट्रॉली लकड़ी जब्त की। जब्त की गई लकड़ी को सुरक्षा के लिए वन विभाग को सौंपा गया है, जबकि अन्य सामग्री को अग्रिम कार्रवाई तक ग्राम पंचायत गिरगांव के सुपुर्द किया गया है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार चिराग रामटेके, रेंज ऑफिसर आकाश ठाकुर सहित राजस्व एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button