Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ’

रायपुर। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गौरव कुमार चतुर्वेदानी ने आंगनबाड़ी केंद्र 7 हीरापुर, स्टाफ नर्स कल्पना ने आंगनबाड़ी केंद्र चंगोराभाठा, MPW फीमेल चूड़ामनी बघेल ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 आमसंकरी एवं स्टाफ नर्स श्वेता बघेल ने आंगनबाड़ी केंद्र यादव पारा, बैरन बाजार में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button