Home
🔍
Search
Videos
Stories
Accidentछत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोगों की मौत

बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना जगतरा गांव स्थित नैकुरा पुलिया के पास की है, जहां पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात ग्राम डोकला (थाना चारामा) निवासी योगेश्वर साहू (32 वर्ष) और देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) ट्रैक्टर में झटका तार और पोल लेकर फागुनदहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नैकुरा पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और साथ बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button