Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना पर टीएस सिंहदेव ने कहा – अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे और सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही

रायपुर। अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है। हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है। क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी – क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं?

सिंहदेव ने कहा, यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है। जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है? यह सरकार पूरी तरह नाकाम है। न कानून का डर, न व्यवस्था की पकड़, अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे हैं और सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही है।

उन्होंने कहा, हमारी अंबिकापुर की बेटी के साथ जो हुआ है, उस पीड़ा को बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन यह तय है कि इसे भुलाया नहीं जाएगा, इसे दबाया नहीं जाएगा। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक सुनवाई होकर ऐसी सख्त कनूनी सज़ा दी जाए, जो मिसाल बने। न्याय में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यह हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button