Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रजत बंसल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार; रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करने के साथ ही जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।

वर्ष 2012 बैच के अधिकारी रजत बंसल अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।

इधर, वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार के आदेश के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या अगले आदेश तक निर्धारित की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों से संबंधित ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button