Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

6 अप्रैल से बदलेगा पासपोर्ट दफ्तर का पता, अब तेलीबांधा में मिलेगा हाईटेक सेंटर

रायपुर। पासपोर्ट सेवा केंद्र अब तेलीबांधा में शिफ्ट होने जा रहा है। अब तक यह केंद्र श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा था, लेकिन सीमित जगह के कारण इसे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस नया केंद्र तेलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स के सेकेंड फ्लोर पर बनाया जा रहा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस राणा के अनुसार 6 अप्रैल से सभी सेवाएं नए दफ्तर से ही संचालित होंगी। इस तारीख के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों को नए पते पर ही पहुंचना होगा। साथ ही पुराने लंबित आवेदनों का निपटारा भी यहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक नए केंद्र में बेहतर पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और हाईटेक सिस्टम उपलब्ध होंगे। इस बदलाव से रायपुर के साथ-साथ भिलाई, बिलासपुर और महासमुंद से आने वाले आवेदकों को भी सुविधा मिलेगी।

नहीं बदलेगा डीडीनगर का पासपोर्ट दफ्तर

डीडी नगर वाला पासपोर्ट दफ्तर अपनी जगह से ही संचालित होता रहेगा। इस दफ्तर से संबंधित सभी काम इसी पते के ऑफिस से होते रहेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन टीसीएस कंपनी करती है। सभी प्रक्रिया के बाद डीडी नगर के पासपोर्ट दफ्तर से छत्तीसगढ़ पासपोर्ट अधिकारी के हस्ताक्षर से पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से आवेदकों के घरों में भेजे जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button