Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, पुलिस ने झाड़ियों और लंबी घास में छुपाकर रखे 6000 किलो महुआ लाहन किया बरामद

बिलासपुर। पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरे कुल 6000 किलोग्राम महुआ लाहन को पुलिस ने बरामद किया। यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई है।

जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2026 को कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घुटकु स्टेशन पारा के पास रेलवे लाइन के किनारे महुवा शराब बनाने के लिए महुआ लाहन बड़ी मात्रा में छिपाया गया है। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया और लगभग 1.5 किलोमीटर दूर झाड़ियों में महुवा लाहन बरामद किया।

बरामद सामग्री की नष्ट करने की कार्रवाई आबकारी विभाग के अमले की उपस्थिति में की गई और विधिवत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button