Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन-8 की टीम ने जरवाय क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां मुरूम की सड़क बनाई गई थी और करीब 12 स्थानों पर प्लिंथ लेवल तक अवैध निर्माण भी कर लिया गया था। नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध मुरूम मार्ग को काटते हुए सभी अवैध निर्माणों को तोड़कर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन-8 के उपअभियंता अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button