Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान, आरंग एसडीएम अभिलाषा पैंकरा के नेतृत्व में एक दिन में 30 नए सदस्य बने

रायपुर। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आरंग एसडीएम अभिलाषा पैंकरा के आग्रह पर एक दिन में 30 नए सदस्य बने जिसमें पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच मैनेजर नेहा तायल, एसडीएम कार्यालय आरंग के कर्मचारी बृजलाल दीवान, शेखर सिंह ठाकुर, संतोष ध्रुव, आरंग निवासी प्रथम द्वारकानी, सहित अन्य नागरिकों में डी.के अग्रवाल, रविंद्र कुमार, सागर अग्रवाल, उत्कर्ष दुबे सहित अन्य लोगों ने को रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की। आरंग में 10 आजीवन सदस्य एवं 20 वार्षिक सदस्यों ने सदस्यता ली।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।

संस्था से जुड़ने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता प्रदान की जाती है, जिसमें संरक्षक सदस्य के लिए 25,000 रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12,000 रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button