Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा: धान खरीदी पर विपक्ष ने रखा स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होते ही नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक, हुए स्वमेव निलंबित….

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन शून्यकाल में विपक्ष ने धान खरीदी का मुद्दा उठा. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीति को फेल बताते हुए विस्तार से चर्चा के लिए स्थगन का प्रस्ताव दिया. सभापति के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर कांग्रेस विधायक सदन में नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे. इसके साथ ही सदस्य सदन से स्वमेव निलंबित हुए.

नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि धान खरीदी के मामले में सरकार की नीति फेल रही है. किसान परेशान होते रहे. पहले दिन से ही किसानों को चोर समझा. किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा गया. किसानों को टोकन के नाम पर परेशान किया गया. अंग्रेजों के जमाने से भी बुरी स्थिति रही है. इस पर हमने स्थगन प्रस्ताव दिया है. इस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए.

उमेश पटेल ने कहा कि किसानों का कर्ज काफी की जाए. और नहीं तो फिर से किसानों से खरीदी की जाए. संगीता सिन्हा ने कहा कि किसानों को धान का समपर्ण कराने मजबूर किया गया है. बालोद जिले में किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा गया. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को जांजगीर जिले में खरीदी के लिए बहुत परेशान होना. किसान को प्रताड़ित होकर जहर पीना. एक किसान को टॉवर पर चढ़ना पड़ गया.

ब्यास कश्यप ने कहा कि जांजगीर जिले में 93 प्रतिशत किसान का ही धान खरीदा गया. किसानों को प्रताड़ित किया गया. किसानों को अपने हक के लिए लड़ना पड़ा है. उनके लिए एफआईआर हुई. द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि धान और किसान का मुद्दा छत्तीसगढ़ के हित से जुड़ा है. किसान आज भी उम्मीद में है कि फिर से खरीदी होगी. लेकिन किसानों को परेशान करने काम किया गया.

रामकुमार यादव ने कहा कि किसान को समर्पण कराने के लिए मजबूर किया गया. किसानों को डराने के लिए पुलिस को भेजा गया. बालेश्वर साहू ने कहा कि जो किसान धान नहीं बेच पाए हैं उनकी खरीदी होनी चाहिए. किसानों का कर्ज माफी होनी चाहिए. विक्रम मंडावी ने कहा कि किसानों का यह प्रदेश है. बस्तर से लेकर सरगुजा तक किसान परेशान हैं. किसानों के हित में स्थगन पर चर्चा होनी चाहिए.

भोलाराम साहू ने कहा कि धान खरीदी के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किया गया. किसानों को डराने और धमकाने का काम किया गया. किसानों की स्थिति बहुत खराब है. लोन लेकर खेती करने वाले किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए. अंबिका मरकाम ने कहा कि सिहावा क्षेत्र के किसान परेशान हुए. किसान इस बात दुःखी रहे कि उनका धान नहीं खरीदा गया.

कुँवर सिंह निषाद ने कहा कि पूर्व विधायक को धान बेचने के लिए धरना देना पड़ा है. जनप्रतिनिधियों को, किसानों को परेशान होना पड़ा है. यशोदा वर्मा ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में किसानों को परेशान होना पड़ा है. किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा गया. एक किसान ने परेशान होकर कलेक्ट्रेट के सामने आत्महत्या की कोशिश की. ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी जिले में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. रकबा समर्पण से किसानों की हालत खराब हुई है. किसान कर्ज में डूबे हुए हैं.

हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बहुत से किसान धान नहीं बेच पाए हैं. वंचित किसानों की सुध ली जानी चाहिए. अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज किसानों को हतोत्साहित करने का काम किया गया. किसान आज कर्जा में है. किसान को धान बेचने के लिए कई तरह से परेशान होना पड़ा है. सरकार किसानों के साथ नहीं है.

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की मंशा पहले स्पष्ट है कि धान और किसान पर चर्चा नहीं करानी है. छत्तीसगढ़ में आज अधिकारी राज चल रहा है. किसानों के घर में, खलिहान में जबरदस्ती प्रवेश किया गया. धान बेचने के लिए टोकन मांगने पर किसानों के घर अधिकारी भेजे गए. किसानों को चोर समझा गया. यह बेहद गम्भीर मामला है. इस पर चर्चा होनी चाहिए.

भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे घर पर भी अधिकारी बलात तरीके से घुसे थे. इस मामले में अगर चर्चा नहीं होती तो कम से कम सरकार की ओर से जवाब दिया जाना चाहिए. सभापति ने विपक्ष के स्थगन को अग्राह्य किया. सभापति ने कहा कि बजट सत्र में आय-व्यय पर चर्चा होती है. स्थगन अग्राह्य होने पर विपक्ष ने सदन में की नारेबाजी. गर्भगृह में पहुँचे सदस्य सदन से स्वमेव निलंबित हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button