रंगों में सराबोर हुआ JCI रायपुर वामांजलि का होली मिलन समारोह

रायपुर। शहर में होली की उमंग के बीच JCI Raipur Vamanjali द्वारा 22 फरवरी को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 28 से अधिक सदस्यों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आयोजन का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेसी मीना साहू एवं प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी ममता शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कई मनोरंजक एवं आकर्षक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गेम्स प्रतियोगिता में जेसी सुषमा वंजारी विजेता रहीं, जबकि बेस्ट राधा-कृष्ण का सम्मान जेसी लिला साहू एवं जेसी प्रीति शर्मा को प्रदान किया गया।

वर्ष 2026 की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित यह होली मिलन समारोह संगठन के लिए यादगार रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और अपनत्व का वातावरण बना रहा। सीनियर सदस्यों के मार्गदर्शन और सभी की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन संगठन की एकता और ऊर्जा का प्रतीक बनकर सामने आया।




