Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन के पटल पर रखा बीते वित्तीय वर्ष का खाका…

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का ‘‘आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26’’ पटल पर प्रस्तुत किया गया। इस प्रकाशन के प्रमुख बिन्दू में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान वर्ष 2024-25 का त्वरित एवं वर्ष 2025-26 का अग्रिम अनुमान संक्षेप में विवरण निम्नानुसार एवं तालिका 1 एवं 2 में दिया गया है। साथ ही अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं, समाजार्थिक स्थिति उसे प्रभावित करने वाले आधारभूत घटकों एवं राज्य शासन की योजनाओं के संदर्भ में प्रगति की विवेचनात्मक अध्ययन है।

1. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2025-26 में प्रगति की सम्भावनायें

1.1 प्रचलित भावों पर : अग्रिम अनुमान वर्ष 2025.26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) पर गत वर्ष 2024-25 के रुपये 5,65,845 करोड़ से बढ़कर रुपये 6,31,291 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 11.57 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष 2024.25 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र रुपये 1,06,521 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025.26 में रुपये 1,19,871 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 12.53 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 2,45,283 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025.26 में रुपये 2,70,449 करोड़ होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 10.26 प्रतिषत वृद्धि दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में रुपये 1,68,115 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025.26 में रुपये 1,90,221 करोड़ होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 13.15 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।

1.2 स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12) : अग्रिम अनुमान वर्ष 2025.26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) पर गत वर्ष 2024.25 के रुपये 3,31,402 करोड़ से बढ़कर रुपये 3,58,293 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 8.11 प्रतिशत वृद्धि आंकलित है, जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र वर्ष 2024.25 के रुपये 53,928 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025.26 में रुपये 57,969 करोड़ होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 7.49 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 1,49,678 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025.26 में रुपये 1,60,473 करोड़ होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 7.21 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। सेवा क्षेत्र में वर्ष 2024-25 के रुपये 98,147 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025.26 में रुपये 1,07,088 करोड़ होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 9.11 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

2. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2024-25 (त्वरित) में प्रगति की सम्भावनायें

2.1 प्रचलित भावों पर : राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 10.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 11.76 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 9.91 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 10.08 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

2.2 स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12) : राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 6.43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 6.28 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 5.19
प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 7.43 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

प्रति व्यक्ति आय (प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद प्रचलित भावों पर)

प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमान के अनुसार 1,62,848 (एक लाख बासठ हजार आठ सौ अड़तालीस) रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 अग्रिम अनुमान में 1,79,244 (एक लाख उन्नासी हजार दो सौ चौवालीस) रुपये होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.07 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button