Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking newsछत्तीसगढ़

सुमित अग्रवाल बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कसावट लाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है, जिसके तहत सुमित अग्रवाल को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, जिला महासमुंद के जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

अपनी नियुक्ति पर सुमित अग्रवाल ने संगठन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की है।भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसके लिए संगठन का ऋणी हूँ। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं जिला अध्यक्ष येतराम साहू का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर यह गौरवशाली जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अपनी नई भूमिका को लेकर सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य आर्थिक मोर्चे पर पार्टी की नीतियों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियां सदैव अंत्योदय और विकास को समर्पित रही हैं। मेरी प्राथमिकता होगी कि केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम व्यापारियों, उद्यमियों और आम जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेंगे।

 

सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि वे जिले में आर्थिक प्रकोष्ठ के नेटवर्क को और अधिक सक्रिय करेंगे ताकि आगामी चुनौतियों और चुनावों में पार्टी को वैचारिक और आर्थिक धरातल पर मजबूती मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को सिद्ध करने में जुट जाएं।

उनकी इस नियुक्ति पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button