Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

नक्सली लीडर देवजी का आत्मसमर्पण बड़ी सफलता, नक्सलियों की कमर टूटी : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दो साल से जवानों को लगतार सफलता मिल रही है. देवजी का समर्पण करना बड़ी सफलता है. संग्राम ने भी समर्पण किया है. नक्सलियों की कमर टूट गई है.

बालौदाबाजार के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपने दौरे का उद्देश्य बताते हुए कहा कि गुरु घासीदास की तपो स्थली गैरादपुरी में मेला का शुभारंभ हो रहा है. वहां शामिल होंगे, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे.

वहीं धर्मांतरण को प्रदेश में छिड़ी सियासी बहस के बीच मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र में विधेयक लाया जाएगा. विधेयक को लेकर सीएम साय ने कहा थोड़ा इंतजार करिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button