Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिहान समूह की महिलाएं अपने उत्पाद को ऑनलाइन मार्केेट से जोड़ें – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बन रहे महतारी सदन में महिलाएं आज के आधुनिक समय में महिलाएं दुनिया में कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धरसींवा दौरे के दौरान ग्राम कांदुल के महतारी सदन पहुंचे जहां महिलाओं ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया ।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप सभी आत्मनिर्भर होकर अपने व्यवसाय को समूह के साथ संचालित करें एवं अपने उत्पादों को बेचने के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस के साथ अनुबंध करें और उनसे जुड़कर देश और विदेश में अपने उत्पाद बेचें ।

कांदूल की महिलाएं पैरा आर्ट बनाने का कार्य कर रही है उन्होंने शान द्वारा लगाए गए कैंप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात यह कार्य प्रारंभ किया है। गांव की अन्य महिलाएं सिलाई, फिनायल एवं साबुन बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुकी है। अब उसका कार्य महतारी सदन से शुरू कर रही हैं।

राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं को संबल प्रदान करने एवं स्वालंबी बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण कर रही हैं जहां महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना रोजगार शुरू कर अपने व्यवसाय को डिजिटल रूप से प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार राकेश देवांगन, जनपद सीईओ धरसींवा आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button